BPSC Bihar Shikshak Bahali Itihas Bhag-1 Book PDF by author Dr. Ranjit Kumar Singh.
Buy Book - प्रस्तुत पुस्तक "BPSC: बिहार शिक्षक बहाली, इतिहास (15 प्रैक्टिस सेट्स)" (BPSC द्वारा 30 मई, 2023 को जारी नवीनतम सिलेबस एवं पैटर्न पर आधारित) बिहार में आयोजित बिहार शिक्षक बहाली परीक्षा के अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक प्रतिभागियों के लिए लिखी गई है। Download full PDF
पुस्तक में इतिहास विषय से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों के 15 प्रैक्टिस सेट्स दिए गये हैं, जो विषय का गहन अध्ययन करके तैयार किये गये हैं।
प्रैक्टिस सेटों में दिए गये प्रश्नों से प्रतिभागी परीक्षा पैटर्न की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पुस्तक बिहार शिक्षक बहाली ( उच्च माध्यमिक ) परीक्षा के इतिहास विषय के लिए अत्यंत उपयोगी है।
पुस्तक की विशेषताएँ :
BPSC Bihar Shikshak Bahali Itihas Bhag-1 Book PDF Details
Book Name | BPSC Bihar Shikshak Bahali Itihas Bhag-1 |
Author | Dr. Ranjit Kumar Singh |
Publisher | Prabhat Prakashan Pvt. Ltd |
Language | Hindi |
Hardcover | 140 pages |
Weight | 175 g |
About the Author
2008 बैच के गुजरात कैडर के आई. ए. एस. अधिकारी डॉ. रणजीत कुमार सिंह का जन्म बिहार के वैशाली जिले के एक गाँव देसरी में हुआ। डॉ. रणजीत कुमार ने स्नातक की डिग्री पटना कॉलेज (पटना विश्वविद्यालय) से प्राप्त की तथा आई.ए.एस. अधिकारी बनने के पश्चात एल.एल.बी., पटना लॉ कॉलेज (पटना विश्वविद्यालय) तथा पी-एच.डी. (पटना विश्वविद्यालय) की डिग्री प्राप्त की।
बिहार राज्य में विभिन्न उच्च पदों पर कार्य कर चुके डॉ. रणजीत कुमार सिंह शिक्षा विभाग एवं पंचायती राज विभाग में निदेशक के पद पर कार्यरत थे, इससे पूर्व वे जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी रह चुके हैं।
उन्होंने पटना में ‘मिशन 50' नामक संस्था के माध्यम से सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए 1850 से अधिक उम्मीदवारों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया है। समाज के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें 'बेस्ट लीडरशिप अवार्ड', 'महात्मा गाँधी स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार' सहित अन्य कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है।
Comments